ताड़ी के नशे में अधेड़ ने मानवता को किया शर्मसार, 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

KAIMUR : कैमूर में मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई है। जहाँ एक अधेड़ व्यक्ति ने ताड़ी के नशे में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद परिजनों ने थाने में आवेदन देकर सख्त कार्रवाई की मांग किया। वही पुलिस तत्काल आरोपी राजेश प्रजापति को गिरफ्तार जेल भेजने में जुटी है। मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र का है।
घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है की राजेश प्रजापति ताड़ी पीने के बाद नशे में अपने मड़ई में अकेले था। पास के गली से बच्ची गुजर रही तो उसे आवाज देकर बुलाया। इसके बाद नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया। बच्ची काफी चीखी चिल्लाई। लेकिन उसे थोड़ा सा भी रहम नहीं आया। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुँची। जहाँ अपने घर वालो से सारी घटना बताई। जिसके बाद परिजनों ने गुस्से में जमकर हंगामा और मारपीट किया और थाने पहुच कर प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद रामगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वही मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। जिसको लेकर आरोपी को गिरफ्तार नुआंव थाना क्षेत्र से किया गया। आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।
हालाँकि कैमूर में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस तरह से पिता समान सख्त ने कैसे छोटी बच्ची को हवस का शिकार बनाया। इससे मानवता शर्मसार हुई है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आगे की कार्रवाई में रामगढ़ पुलिस जुटी हुई है।
कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट