ऑफिस में घुसकर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर की पत्नी ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, पति की चप्पल से की पिटाई, महिला से अवैध सम्बन्ध का लगाया आरोप

AURANGABAD : औरंगाबाद में जिला स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता की पत्नी ने अपने पति पर दुसरी महिला के साथ अफेयर का आरोप लगाकर हाई वोल्टेज ड्रामा की। कार्यपालक अभियंता की पत्नी अपनी बेटी के साथ महाराणा प्रताप चौक स्थित जिला स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल कार्यालय पहुंची और ऑफिस में घुसकर पति की पिटाई कर दी। जिसके बाद कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार रंजन ऑफिस से भाग निकला। 

ऑफिस के बाहर खड़े कुछ परिजन कार्यपालक अभियंता को पकड़ लिया। फिर पत्नी ने नीचे पहुंचने के बाद भी चप्पल व पाईप से कार्यपालक अभियंता की पिटाई की। लगभग आधा घंटे तक ऑफिस के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा है। जिसको देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पत्नी कार्यपालक अभियंता के मोबाइल छिनने का प्रयास कर रही थी, लेकिन मोबाइल नहीं दिया गया। फिर मौका पाते ही मौके से कार्यपालक अभियंता फरार हो गया। बताते चलें कि कार्यपालक अभियंता की पत्नी स्मिता रंजन अपनी बेटी व बेटा के साथ पटना स्थित फ्लैट में रहती है।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला की शादी 1996 में हुई थी। जिसके बाद पत्नी ने 2012 में अपने इंजीनियर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, बाद में समझौता हो गया था। पत्नी ने बताया कि उसके पति का असिस्टेंट इंजिनियर के पद पर गया में पदस्थापित एक महिला के साथ अफेयर है। 

हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद महिला एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। जिसमें कहा गया है की उसके पति का गया में पदस्थापित एक महिला इंजीनियर से अवैध सम्बन्ध है। इससे विनोद कुमार रंजन ने खर्चा देना बंद कर दिया है। इस वजह से उसकी बेटी की पढाई बाधित हो रही है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट