बेखौफ अपराधियों ने बाइक से जा रहे चतुर्थवर्गीय कर्मचारी को मारी गोली, हालत गंभीर

BHAGALPUR : भागलपुर के इसाकचक थाना अंतर्गत भीखनपुर के मोती मात्री मिश्रा लेने में बुधवार की शाम लगभग 6 बजे बदमाशों ने बाइक सवार वरुण झा को गोली मार किया घायल गोली उनके गले में फंसी हुई है। मायागंज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है।

बताया गया कि वारदात में वरुण झा के साथ उसकी बाइक पर पीछे बैठे परिवारिक मित्र मोती मिश्रा निवासी न ब्लॉक एकेडमी के शिक्षक शंभू शरण मिश्रा बाल-बाल बच गए आशंका जताई जा रही है कि शंभू शरण के जमीन के विवाद को लेकर घटना घटी है। बदमाश शंभू शरण को मारने आए थे और धोखे में उनके दोस्त वरुण को गोली मार दी। 

 घायल वरुण झा सदर अस्पताल में संचालित नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी हैं उनका मूल पदस्थापन कुष्ठ निवारण विभाग में है। जहां वह चतुर्थवर्गीय कर्मी है। वह मूल रूप से सजाव थाने के रामपुर डी गांव के रहने वाले हैं और सदर अस्पताल के कर्मचारी क्वार्टर में फिलहाल परिजनों के साथ रहते हैं। जख्मी वरुण झा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ इसाक चक थाने में केस दर्ज कराया है।