मोतिहारी सेन्ट्रल जेल में तैनात महिला सिपाही ने बैरक में की ख़ुदकुशी, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

MOTIHARI : मोतिहारी केंद्रीय कारा में उस समय सनसनी फैल गयी। जब लोगो को ये पता चला कि  केंद्रीय कारा में तैनात एक महिला कक्षपाल ने जेल के बैरक में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन के हांथ पांव फूलने लगे और देखते ही देखते वहां सैकड़ो लोगो की भारी भीड़ जमा हो गयी। मृत महिला सिपाही सिवान जिले के दौरन्दा  की रहने वाली बताई जा रही है। उसने आत्महत्या की है अथवा इसमें कोई साजिश है। उसकी सूक्षम जांच नगर पुलिस द्वारा की जा रही है। 

मामले के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक महिला सिपाही मोतिहारी  केंद्रीय कारा में कक्षपाल के रूप में कार्य करती थी और कल रात वो अपने  कमरे में खाना खाने के बाद अपनी एक सहकर्मी महिला के साथ सोने चली गयी। सुबह जब उसकी महिला सहकर्मी आठ बजे अपने कमरे से निकल कर दूत्य चली गयी। तब फिर उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। सुबह 10 बजे तक उसके रूम का दरवाजा नही खुला तो लोगो ने खिड़की से झांक कर देखा तो पता चला कि उसका शव फंदे से लटक रहा है। जिसके बाद आनन फानन में  उसके शव को नीचे उतारा गया और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी। 

घटना के बाद जेल प्रसाशन में हड़कंप मच गया और जेल प्रशासन इसकी लीपापोती में जुट गया। लेकिन परिजनों के आने के बाद इसको लेकर जमकर हंगामा किया गया। परिजनों  ने इसके लिए सीधे सीधे जेल प्रशासन को जिम्मेवार बताया है और इसको लेकर अधिकारियों के सामने जमकर खरी खोटी सुनाई है। 

वही इस संबंध में पूछे जाने पर मोतिहारी एसपी कान्टेश कुमार मिश्रा ने मामले की पुश्टि की और कहा कि,,जेल के बैरक में एक महिला का शव लटकते हुए अवस्था मे पाया गया है। मामला संदिग्ध है। इसलिए सदर  डीएसपी व सदर एसडीएम ने मौके पर विजिट व जांच किया है। महिला सिपाही ने ऐसा क्यों किया। इसके हरेक पहलू की जांच की जा रही है और इसको लेकर एसएफएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले के सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट