बिहार में साइबर अपारधियों का तांडव, महाशिवरात्रि की पूजा करने गए हाईकोर्ट के अधिवक्ता हुए ठगी के शिकार
PATNA: देश भर में साइबर अपराधी रोजाना लोगों को अपने ठगी का शिकार बना रहे हैं। वहीं बड़े पैमाने पर ऐसे साइबर गिरोह के गतिविधियों को रोकने और पकड़ने के लिए पुलिस जाल बिछा रखी है। शातिर ठग की बड़ी मछली को पकड़ना असंभव होता नजर आ रहा है। ताजा मामला राजधानी का है। जहां हाईकोर्ट के अधिवक्ता का शुक्रवार की सुबह पूजा करने के दौरान मंदिर से मोबाइल गुम हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित दिनकर चौक के पास शिव मंदिर का है।
जहां महाशिवरात्रि के दिन पूजा के लिए फूल खरीदने आए हाईकोर्ट अधिवक्ता आर के झा का मोबाइल गुम हो गया। जिसके बाद पीड़ित अधिवक्ता आर के झा अपने घर पहुंचे और परिजनों को मोबाइल गुम हो जाने की जानकारी दी। परिजनों ने बिना देर किए मोबाइल के ट्रैकिंग सिस्टम को ऑन कर लैप टॉप से लोकेशन सर्च किया। जिससे मिले लोकेशन के आधार पर बारी पथ, बाकरगंज और जक्कनपुर पुल के नीचे शातिर बदमाश को अधिवक्ता के परिजनों ने धर लिया। आनन फानन में परिजनों द्वारा का कंकड़बाग थाने को सूचना दी गई।
जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को पकड़ा जिसकी तलाशी में अधिवक्ता का चोरी गया मोबाइल बरामद हुआ है। कंकड़बाग थाने की पुलिस ने बिना देर किए किए कदमकुआं थाने को इसकी सूचना दी है। जिसके बाद पुलिस ने शातिर साइबर ठग गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर थाने लाई है। पीड़ित हाईकोर्ट अधिवक्ता आर के झा ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में शातिर कई बार अपना गलत नाम व पता बतला रहा है। उसके पॉकेट से मिले आधार कार्ड और कागजातों से शातिर बदमाश झारखंड साहेबगंज जामताड़ा का रहने वाला डिंगल उर्फ ठाकुर,पिता राम ठाकुर के रूप में पहचान किया गया है।
इधर कदमकुआं थाने में आवेदन लिखने के दौरान पीड़ित के फोन का यूपीआइ चेंज कर 11 हजार की पहली निकासी हुई। जिसके बाद आनन फानन में पीड़ित ने बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर अपने खाते को फिलहाल सुरक्षित करवाया। पीड़ित अधिवक्ता ने कहा कि चोरी हुए मोबाइल के बरामद होने पर उसे देखा गया तो उनके बैंक संबंधित सभी सेटिंग को बड़ी फुर्ती से साइबर अपराधियों ने चेंज कर दिया है। वहीं गिरफ्तार शातिर बदमाशों के मोबाइल पर बंग्लादेश से किसी अन्य साइबर अपराधी ने संपर्क स्थापित किया है। फिलहाल कदमकुआं और कंकड़बाग थाने की पुलिस के इस कार्रवाई से काफी खुश है। और हाईकोर्ट अधिवक्ता ने सभी को धन्यवाद किया है। गौरतलब हो कि झारखंड के जामताड़ा के बाद बिहार के कई जिलों में साइबर ठग एक्टिव हैं जिनका नेटवर्क खंगालने में साइबर टीम लगी है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट