गया पुलिस ने 30 वर्षीय महिला का शव किया बरामद, परिजनों ने जमीनी विवाद में हत्या का लगाया आरोप

GAYA : बोधगया थाना इलाके के लारपुर गांव से एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतिका की पहचान लारपूर निवासी 30 वर्षीय रानी देवी के रूप में हुई है। घटना उस समय की है जब महिला बीते रात लगभग आठ बजे अपने भैसुर के लिए खाना लेकर निकली। उसके बाद वापस नहीं लौटी। 

परिजनों ने काफी देर इंतजार करने के बाद महिला की खोजबीन शुरू किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। दूसरे दिन लारपुर चौरी अहरा के पास से महिला का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गई और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

मृतिका के परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर  हत्या की आशंका जताई है। वही आस पास के लोगों ने बोधगया थाना को सूचित किया। जिसके बाद बोधगया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वरीय अधिकारी को इसकी सूचना दी। 

वही वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर मामले की जांच हेतु भेज दिया। इसके अलावा शव को पोस्टमास्टर्म कराने हेतु मगध मेडिकल कालेज भेज दिया गया।

गया से संतोष की रिपोर्ट