सारनाथ से पैदल चलकर राजगीर पहुंचा कोरियाई बौद्ध भिक्षुओं का दल, कहा यात्रा से भारत कोरिया सम्बन्धों को मिलेगी मजबूती

NALANDA : कड़ी सुरक्षा के बीच कोरिया गणराज्य के सबसे प्रमुख बौद्ध संप्रदाय जोगिए के 108 बौद्ध भिक्षुओं का दल सारनाथ से पैदल नालंदा पहुंचा। नालन्दा पहुंचने पर जिला प्रशासन के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान दल के सदस्यों ने राजगीर के वेणुवन, गृद्ध कुट पर्वत समेत अन्य बौद्ध स्थलों पर जाकर पूजा अर्चना की। भारत कोरिया तीर्थ यात्रा के संयोजक मुरलीधर झा ने बताया कि यात्रा के 17 वें दिन गया जिला से 24 किलोमीटर पैदल चल कर सभी तीर्थयात्री राजगीर पहुंचे हैं।
तीर्थयात्री सारनाथ से 349 किलोमीटर पैदल चलकर राजगीर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि भारत और कोरिया के कूटनीतिक संबंध के 50 वां वर्षगांठ है। उसे और बेहतर करने के साथ विश्व शांति के लिए यह यात्रा निकाली गई है।
सांगवेल सोसाइटी के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा के दौरान जिन स्थलों पर जाकर भगवान बुद्ध से प्रार्थना कर रहे हैं। वहां भारत और कोरिया के लोंगो की समृद्धि एवं स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। इस पैदल यात्रा में बौद्ध भिक्षु उन सभी स्थलो पर जा रहे हैं जो भगवान बुद्ध की स्मृतियों से जुड़ा हुआ है।
नालंदा से राज की रिपोर्ट