पटना में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल
PATNA: पटना के पालीगंज में भीषण सड़क दुर्घटना घटी है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने मृतकों का शव लेकर जमकर बवाल काटा। दरअसल, पूरा मामला पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव का है। जहां रविवार को टेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दो युवक की मौत हो गई।
वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पालीगंज पुलिस ने हंगामा को देखते हुए दोनों शव को कब्जे में ले लिया। फिर पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। हादसा एनएच-139 पर हुई है। मृतकों की पहचान बिहटा थानाक्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी मो. इस्माइल मियां के पुत्र अनवर अंसारी (51) व योगेंद्र प्रसाद के पुत्र नीतीश कुमार (23) के रूप में हुई है। अनवर अंसारी झूला चलाने का काम किया करता था।
बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह अनवर अंसारी अपने सहयोगी नीतीश कुमार के साथ बाइक से औरंगाबाद के अमझर में झूला लगाने के लिए जगह देखने जा रहे थे। वे दोनों पालीगंज थानाक्षेत्र के जलपुरा गांव के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही टेलर (डम्फर) ने कुचल दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पालीगंज थाना को दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पालीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना प्राप्त हुई हैं। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी गईं है।