औरंगाबाद में पूर्व पैक्स अध्यक्ष उदय सिंह ने थामा रालोजद का दामन, जिलाध्यक्ष ने कहा- NDA गठबंधन हुआ और मजबूत

AURANGABAD: औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड के बड़ेम निवासी कंकेर पैक्स के अध्यक्ष रहे उदय कुमार सिंह ने गुरुवार को उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल का दामन थाम लिया है। उदय सिंह बड़ेम बाजार स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में आयोजित मिलन समारोह के दौरान पार्टी में शामिल हुए। उपेंद्र कुशवाहा ने खुद अपने हाथों से माला पहनाकर उदय सिंह को अपनी पार्टी में शामिल किया है।

उदय सिंह के पार्टी में शामिल होते ही काराकाट संसदीय क्षेत्र में भूचाल आ गया है। साथ ही राजनीतिक गलियारे में भी हड़कंप मच गई है। उदय सिंह की छवि को देखते हुए विरोधियों में बवाल मचा है। क्योंकि उदय सिंह एक अच्छे सामाजिक व्यक्ति रहे हैं और नेता नहीं होते हुए भी अपने क्षेत्रों में ग्रामीणों की काफी मदद करते आए है और ग्रामीण उनसे बहुत प्रसन्न भी रहते हैं।

उदय सिंह ने बताया कि स्वयं कुशवाहा ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया था। ऑफर को स्वीकार करते हुए वह उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष रालोजद में शामिल हो गए हैं। उपेन्द्र कुशवाहा के पार्टी के गोह से पूर्व विधायक रहे डॉ. रणविजय कुमार और औरंगाबाद के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मेहता सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में रालोजद में शामिल हुए।

जिला अध्यक्ष अशोक मेहता ने कहा, ''उदय सिंह को पार्टी में शामिल होने से औरंगाबाद एवं काराकाट लोक सभा क्षेत्र में N D A गठबंधन और मजबूत होगी।' वहीं उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि उदय सिंह को पार्टी में शामिल होने से रालोजद को काराकट लोक सभा क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों काफी सहयोग मिलेगा। उन्होंने महागठबंधन इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए बोला कि बिहार में भ्रष्टाचार और क्राइम बढ़ चुका है। नीतीश कुमार बिहार को छोड़कर हर जगह घूम रहे हैं। लग रहा है कि वह बिहार के जनता को भूलते जा रहे हैं। आने वाले समय में बिहार के जनता बिहार से उनकी विदाई कर देगी। इस मौके पर राम प्रवेश पाण्डेय, राम सुमीरा पाण्डेय, रामअधार पाण्डेय मिथलेश पाण्डेय राम एकबाल सिंह ,रंजीत पाण्डेय ,आलोक पाण्डेय ,मिर्तुंजय पाण्डेय,चन्दन पाण्डेय, भरदुल पाण्डेय,कपिलदेव पाण्डेय,बिश्वनाथ सिंह, नगीना ठाकुर, युगेश प्रजापति बिरजू प्रजापति, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।