भागलपुर में पति ने दहेज़ के लिए की पत्नी की हत्या की कोशिश, चोरी छिपे दूसरी महिला से रचाई शादी, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
BHAGALPUR : भागलपुर में तीन बच्चे के पिता ने पहली पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर जान मारने की नियत से उसे जहर खिलाया। इसके बाद पिछले 6 महीने से पहली पत्नी को छोड़कर कथित रूप से शादी कर लिया। वहीँ छिप कर भागलपुर में किराए के मकान में रहने लगा। जिसकी जानकारी पर पहली पत्नी समेत परिजन किराए के मकान में पुलिस के साथ पहुंच गई। जिसके बाद घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस ने बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर स्थित गुड्डी देवी के अपार्टमेंट में करीब 3 घंटे तक आरोपी पति एवं उसकी कथित दूसरी पत्नी की तलाश करती रही। तब जाकर पांचवे तल्ले के एक कमरे में पलंग के नीचे छुपे मिले। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर बबरगंज थाना लाया।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीन बच्चों का पिता ने अपनी पहली पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। वर्ष 2019 में उसने जहर देकर पहली पत्नी को मारने की कोशिश किया। छह महीना पूर्व उन्होंने किसी दूसरे लड़की के साथ कथित शादी रचा लिया और किराए के मकान में रह रहे थे। दूसरी पत्नी भी गर्भवती है। पहली पत्नी की मां मंगलवार को अलीगंज स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज करने के लिए पहुंची थी। जिसके बाद आरोपी दामाद को देखा। उसके पीछा किया तो एक अपार्टमेंट घुसा, जहां पर आरोपी दामाद ने अपार्टमेंट के दरवाजा को अंदर से लॉक कर दिया। जिसके बाद पीड़ित परिजन ने दरवाजा खोलने के लिया कहा। लेकिन नही खोला गया। जिसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी डायल 112 को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपार्टमेंट में घंटों आरोपी की तलाश किया। जहां पांचवे तल्ले के एक कमरा से आरोपी पति समेत एक महिला मिली है।
मामला सुलतानगंज थाना से जुड़ा हुआ है। वर्ष 2008 में सिमरिया निवासी माला देवी की शादी सुल्तानगंज इलाके के रहने वाले संजय बिन से हुआ था। शादी के 8 साल के बाद पति संजय पहली पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा और मारपीट करने लगा। इसी दौरान वर्ष 2019 में संजय बिन ने अपनी पहली पत्नी माला देवी को जहर देकर मारने की कोशिश किया। जिसके बाद पीड़ित माला देवी अपने मायके चली गई। इधर, संजय बिन चुपके से किसी दूसरे लड़की के साथ कथित शादी कर लिया। वह फिलहाल गर्भवती है। संजय बिन के पहली पत्नी से तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिसे नौनिहाल के परिजनों द्वारा भरण पोषण और पढ़ाया लिखाया जा रहा है।
मामले को लेकर पीड़िता माला देवी ने बताया कि दहेज को लेकर पति प्रताड़ित करता था। हिंदू रीति रिवाज के साथ वर्ष 2008 में शादी हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चे भी हुए। लगातार दहेज के रूप में पैसे की डिमांड करने लगा। परिवार पैसा देने में असमर्थ थे। दहेज का विरोध करने पर मारपीट करता था। वर्ष 2019 में इन्होंने जहर खिलाकर मुझे करने की कोशिश किया। इसके बाद आरोपी पति के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दर्ज करवाए। न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। जिसके बाद आरोपी पति बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज स्थित महेशपुर इलाके में गुड्डी देवी के मकान में छुप कर रहने लगा। फिलहाल पुलिस आरोपी पति को अपने हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट