पटना में अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया जख्मी, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर किया बवाल

PATNA : मोकामा और आस-पास के इलाकों में लगातार हो रही हिंसक वारदातों से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल किया। मोकामा थाना क्षेत्र के शिवनार गांव में दोपहर बाद अपराधियों ने एक किशोर रौशन कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। 

घायल किशोर को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़क पर उतर गयी है। दूसरी ओर पुलिस भी मौके पर पहुंच लोगों से सड़क जाम समाप्त करने की कवायद कर रही है। 

बताया जा रहा है की शिवनार गांव में ही पिछले दिनों अपराधियों ने एक महादलित परिवार को बेरहमी से पीट-पीट कर कई लोगों को घायल कर दिया था। आज की घटना के बाद लोग काफी आक्रोशित हैं। आक्रोशित ग्रामीण पुलिस के समझाने के बाद भी मानने को तैयार नहीं है। 

मोकामा से विकास की रिपोर्ट