कटिहार गोलीकांड पर बोले जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, कहा जनरल डायर बन गए बारसोई एसडीओ

PURNEA : पूर्णिया में जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर बारसोई की घटना पर कहा कि आम लोगों ने जब पहले से अल्टीमेटम दिया था। वहीँ जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी सूचना दी गई थी तो भारी मात्रा में फोर्स तैनात करते।
पप्पू यादव ने कहा की प्रशासन को सुव्यवस्थित तरीके से वार्ता करना चाहिए था। लेकिन वहाँ के एसडीओ ने जेनरल डायर के तरह से काम किया है। लोगों के सीने में गोली मारा। कमर के नीचे गोली नहीं मार सकते थे क्या। आंसू गैस नहीं छोड़े जा सकते थे। इससे तो साफ 302 का मुकदमा बनता है।
मृतक के परिजनों को सरकार को 20-20 लाख रुपए देने का घोषणा करना चाहिए और जो पदाधिकारी इसमें इन्वाल्व है। उसको सस्पेंड करते हुए 302 का मुकदमा भी चलाया जाय। वहीं स्मार्ट मीटर पर बोलते हुए कहा कि एनजीओ के द्वारा काम किया जा रहा है। यह आम आदमी पर बोझ है। वॉचर भरिये और तुरंत खत्म हो जाता है।
कटिहार के बारसोई में नियमित बिजली आपूर्ति को लेकर प्रखंड स्तर पर मंगलवार को धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे प्रखंड मुख्यालय पर लोगों का आना शुरू हुआ। दोपहर में एक बजे तक प्रदर्शन शांतिपूर्ण चल रहा था। 1 बजकर 15 मिनट पर प्रदर्शन उग्र हो गया और लोगों ने बिजली कार्यालय पहुंचकर तोड़फोड़ एवं पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके महज 15 मिनट में माहौल काफी बिगड़ गया। 1.18 बजे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी हुई। 1 बजकर 20 मिनट पर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज शुरू किया। 1.22 बजे लाठीचार्ज से भड़के प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को दौड़ाया। 1.30 बजे जान बचाने की नियत से पुलिस ने फायरिंग की और आंदोलनकारी की गोली लगने से मौत हो गई। मौत के बाद लोग बिफर गए और करीब पौने दो बजे प्रदर्शनकारियों ने तीन प्रमुख सड़कें जाम कर दीं। 1 बजकर 50 मिनट पर 8 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला।
पूर्णिया से अंकित कुमार झा की रिपोर्ट