सीएम नीतीश से मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी के साथ मिले जदयू नेता छोटू सिंह, केंद्र में एनडीए सरकार बनने की दी बधाई

PATNA : केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज बिहार नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव और जदयू नेता अरविन्द कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने सीएम नीतीश से मुलाकात की। 

इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। साथ ही जदयू के केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की बधाई दी। इस मौके पर उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी और सीतामढ़ी से नवनिर्वाचित सांसद देवेशचन्द्र ठाकुर भी मौजूद थे।

वहीँ छोटू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2005 से बिहार के विकास की नई तस्वीर खीची है। उन्होंने यह सब अपनी नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और कुशल शासन से किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व का प्रतिफल है की आज देश के राजनीतिक परिदृश्य में उनकी सोच को विभिन्न सियासी दलों ने स्वीकारा है। 

इसलिए वे चाहते हैं कि जैसे सीएम नीतीश ने बिहार की तकदीर और तस्वीर बदली है, वैसे ही वे अब देश की तकदीर और तस्वीर बदलें। अब बिहार में डबल इंजन की सरकार बन गयी है। जिससे बिहार का अब तेज गति विकास हो सकेगा।