जदयू नेता की घर के पास खड़ी कार में अपराधियों ने की जमकर तोड़फोड़, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
GAYA : गया में जदयू नेता के वाहन में अपराधियों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। जदयू नेता के वाहन में तोड़फोड़ करने के बाद अपराधी मौके से भाग निकलने में सफल रहे। इस मामले को लेकर पीड़ित जदयू नेता धीरेंद्र कुमार, जो जदयू युवा के उपाध्यक्ष है। उन्होंने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।
घटना के सम्बन्ध में जदयू नेता धीरेंद्र कुमार ने कहा है कि वह विषाद गांव, मुफ्फसिल थाना के रहने वाले हैं। अपने वाहन फोर्ड फिगो को रात्रि में घर के पार्क किया था। इस क्रम में 10 से 15 की संख्या में अज्ञात लोग आए और मेरी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
उन्होंने बताया की अपराधियों ने उनके वाहन के शीशे तोड़ दिए। तोड़फोड़ करने के बाद अपराधी भाग निकले। जदयू नेता ने इस मामले को लेकर मुफस्सिल थाना की पुलिस से कार्रवाई की मांग की है और संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामले को लेकर मुफस्सिल थाने में लिखित शिकायत किया गया है।
गया से मनोज की रिपोर्ट