पति को बाहुबली कहने पर भड़की मुंगेर की राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता, कहा उनके पास न रहने की व्यवस्था न बैंक बैलेंस, बताया कर्मठ और जिम्मेवार इंसान

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। वहीं पांचवे चरण में मतदान से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने प्रेस कॉफ्रेंस कर एनडीए पर जोरदार निशाना साधा है। साथ ही पीएम मोदी और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भी राजद के नेताओं ने हमला बोला है। प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह,मनोज झा ,मुंगेर लोकसभा उमीदवार अनिता देवी भी मौजूद थे। मुंगेर से लोकसभा उम्मीदवार अनीता देवी ने मुंगेर से एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह पर बड़ा हमला बोला है। अनीता देवी ने ललन सिंह को पॉलिटिकल क्रिमिनल बताया है।

पॉलिटिकल क्रिमिनल हैं ललन सिंह

दरअसल, बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी ने कहा कि मेरे ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। ललन सिंह हमारे विरोधी है। वह एक पॉलिटिकल क्रिमिनल है। वो हमेशा से अपने विरोधियों को गलत तरीके से फंसाते रहता है। ललन सिंह बहुत बड़ा षड्यंत्रकारी है। 13 मई चौथे चरण का मतदान था उस दिन उसने मेरे ऊपर जानलेवा हमला करवाया था। इस दौरान मेरे सिर और पैर में चोट आई थी। गाड़ी के शीशे को क्षतिग्रस्त भी किया गया।

पापी रावण को सजा दें सरकार

अनीता देवी ने आगे कहा कि सूर्यगढ़ा थाने में जब हमने केस दर्ज कराया तब ललन सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनगढंत कहानी रचकर काउंटर केस करवा दिया। अनीता देवी ने आगे कहा कि मैं सरकार का ध्यान आकृष्ट करना चाहूंगी कि मूकदर्शन बने नहीं रहे इस पापी रावण को सजा दें। उसकी करतूतों को नजरअंदाज ना करें। आपकी बेटी बहुत असुरक्षित महसूस कर रही है आप धृतराष्ट्र बने ना रहे। उन्होंने कहा कि, मैंने सूर्यगढ़ा थाने मे मामला दर्ज कराया है, सरकार से अपील है की दोषी पर कार्रवाई करें।

बीजेपी नहीं करती मुद्दे की बात

वहीं राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा का ने कहा कि, बीजेपी मुद्दों की बात नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि, पीएम और उनकी टीम का मंडल कमीशन को खत्म करने की कोशिश कर रही है। हमे धनिको से परहेज नहीं है लेकिन सिर्फ पांच धनिकों को ध्यान देने से परहेज है। उनके नीतियों से विरोध है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि, तेजस्वी बिहार के लिए नए उम्मीद बने है। लालू जी ने जो शुरुआत की उसे तेजस्वी ने बढ़ाया। तेजस्वी जनता के साथ खड़ी है। वहीं इस दौरान लोजपा रामविलास को छोड़ने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार राजद में शामिल हुई। जिन्हें जगदानंद सिंह ने सदस्यता दिलाई।

देश को बचाने के लिए तेजस्वी की जरुरत 

राजद में शामिल हुए सतीश कुमार ने कहा कि, देश को बचाने की जरूरत है। एक नौजवान ने इसकी शुरुआत की है जो तेजस्वी है। जो संविधान को समाप्त करने वाले है उनसे चुनौती है। वहीं पीएम के बिहार दौरे को लेकर मनोज झा ने कहा कि, तेजस्वी यादव पीएम को बिहार ला रहे हैं वो खुद नहीं आ रहे है। हालात उनको आने ले लिए मजबूर कर रहा है। पीएम को मजबूरन बिहार आना पड़ रहा है। तेजस्वी के नौकरी वाले मॉडल ने उन्हें मजबूर कर दिया है।