प्रार्थनाओं का असर! पहले से बेहतर है लालू की तबीयत, निमोनिया का असर भी हुआ कम

नई दिल्ली।  चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। रांची रिम्स से रेफर कर नई दिल्ली एम्स ले जाया गया है, जहां उन्हें सीसीयू में भर्ती  किया गया है। जहां उनकी हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। रिम्स से उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स की माने तो अभी उनकी स्थिति में सुधार है निमोनिया संक्रमण में भी कमी आई है। साथ ही हार्ट फंक्शन ने भी ठीक काम करना शुरू कर दिया है। 

एक्सपर्ट डॉक्टर्स कर रहे निगरानी

 इनकी डॉक्टर रख रहे हैं नजर फिलहाल लालू प्रसाद की तबीयत के डॉक्टर नजर रख रहे हैं। उनके लिए यहां डॉक्टरों की एक टीम भी बनाई गई है। लालू प्रसाद की तबीयत में सुधार उनके करोड़ों प्रशंसकों के लिए राहत वाली बात है, जो उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे हैं।

बता दे कि लालू प्रसाद को सांस में तकलीफ होने के कारण 2 दिन पहले रांची से नई दिल्ली शिफ्ट किया गया था। इस दौरान उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी बेटे तेजस्वी यादव लगातार उनकी तबीयत के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे हैंष एक दिन पहले ही तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा था कि उनकी हालत चिंताजनक है। लेकिन उनकी हालत जानने के लिए एम्स के पास भीड़ न लगाएं। उनके लिए घर पर रहकर ही प्रार्थना करें ताकि वह जल्द स्वस्थ हो जाए