अवैध हथियार के साथ वीडियो बनाना युवक को पड़ा महंगा, बांका पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ वीडियो बनाना युवक को पड़ा महंगा, बांका पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

BANKA: बांका के धनकुंड थाना क्षेत्र में हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हथियार के साथ रिल्स बनाना और सोशल मीडिया पर अपलोड करना एक युवक को काफी महंगा पड़ा है। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने गुरुवार देर रात को युवक को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं शुक्रवार को बांका जेल भेजा जाएगा।

जानकारी अनुसार बांका के धोरैया प्रखंड अंतर्गत धनकुंड थाना क्षेत्र में हथियार के साथ एक युवक को वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर उक्त युवक को घर से अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर धनकुंड थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि हथियार के साथ फोटो वायरल की सूचना के बाद सत्यापन एवं कार्रवाई के क्रम में छापेमारी कर थाना क्षेत्र के अनीशाबाद गांव निवासी मोहम्मद फरीद मंसूरी के घर में छापेमारी अभियान चलाया गया।

वहीं हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाला 26 वर्षीय मोहम्मद साइन को अवैध देसी कट्टा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। पकड़ा गया आरोपी युवक ने तमंचे के साथ फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था। बताया जा रहा है कि मोहम्मद साइन ने हथियार के साथ फोटो खींच कर अपने फेसबुक आईडी पर अपलोड कर वायरल कर रहा था। जिसकी सूचना थाना अध्यक्ष मंटू कुमार को मिलने के बाद टीम गठित कर छापेमारी करते हुए युवक को घर से हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल करने के आरोप में एक युवक को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए बांका जेल भेज दिया जाएगा।