मंत्री श्रवण कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को बताया फ्यूज बल्ब, कहा चुनाव जीतें तो छोड़ दूंगा राजनीति

NALANDA : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि आरसीपी सिंह एक फ्यूज बल्ब हैं। उनका अपने घर के आसपास के लोगों से ही जब नहीं पटता है तो पूरे जिले के लोगों से कैसे पटेगा।


श्रवण कुमार ने कहा की जिस मकसद को लेकर वे भाजपा में गए हैं।  भाजपा के लोग लोकसभा चुनाव में टिकट ही नहीं देंगे।  अगर टिकट मिल भी जाता है तो वह चुनाव नहीं जीतेगें। अगर चुनाव जीते तो हम राजनीति से संयास ले लेंगे। 

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। लेकिन वह हमारे पार्टी को ही खत्म करना चाहते थे। आज एक साल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देशभर में घूम घूम कर विपक्षी एकता को एकजुट करने में लगे हुए हैं। 2024 में बिहार और यूपी के रास्ते हम दिल्ली पर भी काबिज होंगे। आरसीपी सिंह का सपना कभी पूरा नहीं होगा।  

नालंदा से राज की रिपोर्ट