बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह से मिली नीतू सिंह, पलटी मारने के कयासों के बीच बड़ी मुलाकात

PATNA: बिहार की सियासत गरमाई हुई है। महागठबंधन के कई नेताओं के बीजेपी में शामिल होने से राज्य में सियासी भूचाल आया हुआ है। वहीं बीते दिन विधानसभा के बाहर मीडियाकर्मी से बातचीत के दौरान कांग्रेस की हिसूआ विधायक नीतू सिंह के एक बयान ने हड़कंप मचा दिया। इस बयान के बाद नीतू सिंह सुर्खियों में आ गई। राजनीति गलियारे में काग्रेस को एक और झटका लगने के कयास शुरू हो गए। वहीं आज सुबह से ही विधायक नीतू सिंह अपने बयान को लेकर सफाई दे रही हैं।नीतू सिंह का कहना है कि कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगी।    

इसी बीच खबर सामने आ रही कि नीतू सिंह दिल्ली में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह से मुलाकात की है। अखिलेश सिंह से मुलाकात के बाद नीतू सिंह ने एक बार फिर अपने बयान को लेकर सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस उनका खानदानी पार्टी है। वह कांग्रेस में हैं और आगे भी कांग्रेस में ही रहेंगी।

दरअसल, बीते दिन विधानसभा के बाहर नीतू सिंह ने कहा था कि, अगर बीजेपी उन्हें लोकसभा की टिकट देगी तो वह भाजपा में शामिल हो जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी राहुल गांधी से अधिक लोकप्रिय हैं। वहीं उनके इस बयान के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई। इसी बीच बीते रात सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें नीतू सिंह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ नजर आई। इसके बाद खबरें आने लगी कि नीतू सिंह बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

हालांकि आज नीतू सिंह ने सफाई देते हुए कहा है कि, वह कांग्रेस में है और कांग्रस में ही रहेंगी। वहीं वायरल तस्वीर की सच्चाई बताते हुए उन्होंने कहा कि यह तस्वीर तब की है जब वह सम्राट चौधरी और विजय चौधरी को डिप्टी सीएम बनने पर बधाई देने गई थी। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि नीतू सिंह ने दिल्ली में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अकिलेश सिंह से मुलाकात की है।  

नवादा से अमन की रिपोर्ट