नीतीश कुमार नौवीं दफे CM पद की ली शपथ, बधाई देने वाले नेताओं का लगा तांता...JDU महासचिव रंजीत झा बोले- बिहार में और तेजी से होंगे विकास कार्य
PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज रविवार को नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. मुख्यमंत्री के अलावे भाजपा कोटे से दो डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी शपथ ली है. भाजपा और जेडीयू कोटे से 3-3 मंत्री बनाए गए हैं. वहीं हम से एक एक निर्दलीय मंत्री बनाए गए हैं. शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश ने कहा है कि बहुत जल्द कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा.भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार को बधाई देने वाले नेताओं का तांता लगा हुआ है. जदयू प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई और शुभकामना दी है। जेडीयू नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार लोगों की सेवा में जुटे हैं,आगे भी सेवा करते रहेंगे.
जेडीयू महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि नीतीश कुमार विकास पुरूष हैं. वे जहां भी रहे सिर्फ विकास का काम किया है.केंद्र की मोदी सरकार भी नीतीश कुमार के कामों की प्रशंसा कर चुकी है. रंजीत झा ने आगे कहा कि सात निश्चय योजना-1 और सात निश्चय-2 के तहत नीतीश कुमार की सरकार ने हर क्षेत्रों में विकास के काम किए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है. महिलाओं को नौकरियों में 35 फीसदी का आरक्षण दिया गया है। वहीँ बिहार में आर्थिक सर्वे कराकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में आरक्षण का दायरा बढाकर 75 फीसदी कर दिया है।