बाइक लुटेरों के खिलाफ पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लुटेरा गैंग के सदस्यों के साथ लूटी हुई दर्ज़नों बाइक बरामद

PATNACITY : राजधानी पटना के क़ई थाना क्षेत्रों में एक लुटेरा गैंग सक्रिय था, जो विभिन्न जगहों पर लोगो को अपना निशाना बनाता था और उनसे नगद पैसे सहित मोटरसाइकिल की लूट कर लिया करता था। लेकिन उस लुटेरा गैंग पुलिस ने नकेल कस दिया है, जिसके बाद गैंग के लगभग सात सदस्यों की गिरफ्तारी कर ली गयी है। 

मामले में सिटी एएसपी सरथ आरएस ने बताया कि पटनासिटी के आलमगंज ,नदी थाना,खाजेकला थाना,आलमगंज थाना के साथ अगमकुआं थाना क्षेत्रों में लगातार लूटपाट की खबरें आ रही थी, जिसके बाद पुलिस की टीम गठित की गई। जिसमें लुटेरे गैंग के सात सदस्यों की गिरफ्तारी कर ली गयी है। जिसमे गैंग के मुख्य सरगना वरुण कुमार जो कि  बेलवरगंज का रहनेवाला है उसकी भी गिरफ्तारी कर ली गयी है।

वहीं इन सभी के द्वारा जो मोटरसाइकिल लूटी गई थी एवम लूट के दौरान जो मोटरसाइकिल इस्तेमाल करते थे करीब दर्ज़नो मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है। वहीं इस मामले में अभी गैंग के तीन और सदस्यों को पकड़ा जाना है।सभी लुटेरे पटनासिटी क्षेत्र के रहनेवाले बताये जा रहे हैं।

REPORT - RAJNISH