गया में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

GAYA : जिले में पिछले 21 फरवरी को प्रॉपर्टी डीलर अरुण पासवान की गोली मारकर हत्या कर देने मामले में पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जमीनी विवाद में ही उसके खुद के जमीन के दोनो पार्टनर ने मिलकर गोली मारकर हत्या किया था।
वही अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार भारती ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया।
एसएसपी आशीष कुमार भारती ने बताया कि पिछले 21 फरवरी को चंदौती थाना क्षेत्र में सुबह में टहलने के दौरान अरुण पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बबलू पासवान और रवि कुमार को नामजद एफ आई आर दर्ज कराया गया था।
वहीं पुलिस ने एक टीम गठित कर सीसीटीवी के आधार पर दोनों की पहचान किया। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद के कारण ही हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। जमीन विवाद के कारण दोनों में विवाद हुआ था। फिलहाल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।
गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट