हरियाणा से भागकर पटना पहुँची लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों पर जबरन शादी करने का लगाया आरोप

PATNA : जहाँ आज देश भर में युवक युवतियां कंधे से कंधा मिलाकर तेजी से अपना कदम एक साथ मिलकर अपने देश को आगे बढ़ा रहे है। वही दूसरी तरफ आज भी देश के कई शहरों और गाँवों में लड़कियों को उनके माता पिता बोझ समझ रहे है। ऐसा ही एक मामला राजधानी पटना में घर से भाग कर हरियाणा से आई तीन छात्राओं के साथ देखने को मिला है। 

दरअसल ये तीनो भागी हुई छात्राएं हरियाणा के फरीदाबाद शहर की रहने वाली है। बीते 21 फरवरी को वो ट्रेन से भाग कर पटना जंक्शन पहुंची। जहाँ इन्होने करबिगहिया के पास किराये का रूम लिया था। मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद पुलिस थाने में छात्रों के परिजनों ने लापता होने का मामला दर्ज करवाया था।

जिसके बाद हरियाणा की पुलिस छात्राओं को ढूढ़ते ढूंढते पटना पहुंची और कदमकुआं पुलिस की सहयोग से तीनो छात्राओं को बरामद कर लिया है। छात्राओं ने जानकारी देते हुए बताया की उनके परिजन उनकी आजादी छिनना चाहते है। 

हमेशा उनलोगों के साथ परिजन मारपीट कर जबरन उनकी  शादी करने का दबाव बना रहे थे। जिसके बाद उन्होंने एकसाथ मिलकर घर से भागने का मन बना लिया। इसके बाद तीनों वहां से निकल गयी। हालाँकि अब हरियाणा की महिला और पुरुष पुलिसकर्मी उन्हे अपने साथ ले गए है। जहाँ न्यायलय के सामने उनका बयान दर्ज कराने की बात कही है। 

पटना से अनिल कुमार की रिपोर्ट