मिनटों में हो रही थी नोट की छपाई, प्रिंटिंग ऐसा कि पुलिस चकराई, नकली नोट की बड़ी खेप जब्त
गया- चेरकी थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में नकली नोट बरामद किया है,थाना इलाके के कुरवांमा गांव से लगभग 4 लाख 73 हजार रुपया बरामद किया है,इसमें पांच सौ ,दो सौ, एक सौ, पचास रुपया का नोट के साथ दो काले रंग का बैग और नकली नोट बनाने की उपकरण बरामद किया गया है.
नकली नोट की सूचना पर कार्रवाई
इस मामले में चेरकी थाना प्रभारी एसके गुप्ता ने बताया की गुप्त रूप से सूचना मिली की कुरमावां गांव में नकली नोट बनाई जा रही है,जिसे देखते हुए एसडीपीओ बोधगया के आदेश पर एक टीम गठित कर चेरकी थाना की पुलिस ने छापेमारी किया.
नोट छापने के उपकरण बरामद
छापेमारी के क्रम में नकली नोट छापने वाले दो व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है,पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कुरमावां निवासी बिरेंद्र कुमार और टनकुप्पा थाना इलाके के चामूखाप के रहने वाले अनुज कुमार को गिरफ्तारी किया गया है. इसमें दो प्रिंटर,गांधी जी की तस्वीर वाली मोहर,स्क्रीन प्रिंटिंग फ्रेम,पेपट कटर,मास्टर पेपर के साथ अन्य मोहर भी बरामद किया गया है.
लोकसभा चुनाव में खपाने की थी तैयारी
आगामी लोकसभा चुनाव में खपाने की तैयारी की जा रही थी. चेरकी थाना प्रभारी ने कहा पिछले छह महीने से ये लोग इस काम का अंजाम दे रहा थे. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है और इनका तार कहां-कहां जुड़ा हुआ है यह जानने का प्रयास किया जा रहा है.
गया से संतोष कुमार की रिपोर्ट