राहुल भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत महात्मा गांधी की सहादत दिवस पर 30 जनवरी को पूर्णियां में करेंगे सभा, नीतीश- लालू मंच केंगे साझा,

पटना- कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं. मणिपुर से हुई यात्रा का  समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा. इस दौरान राहुल की  यह यात्रा 15 राज्यों से गुजरते हुए 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. राहुल की यात्रा कभी कांग्रेस का गढ़ रहे 11 दिन पूर्वोत्तर क्षेत्र में रहेगी, बंगाल में प्रवेश से पहले,यह यात्रा असम में 900 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. राहुल गांधी की पूर्णिया रैली में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी 29 जनवरी को बिहार की सीमा में प्रवेश करेंगे. 30 जनवरी को महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर आयोजित रैली में कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के बिहार में घटक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है. कांग्रेस की इस रैली में सीएम नीतीश कुमार के अलावा लालू प्रसाद और दीपंकर समेत सभी दलों के नेता शामिल होंगे.

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बिहार के मीडिया प्रभारी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के रास्ते 29 जनवरी को राहुल गांधी बिहार में प्रवेश करेंगे. राहुल अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत  में सिलीगुड़ी से इस्लामपुर होते हुए किशनगंज में प्रवेश करेंगे. राहुल गांधी की बारत जोड़ों न्याय यात्रा के तहत पहली बार बिहार की सीमा में प्रवेश करेंगे.  29 जनवरी को किशनगंज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे. 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बिहार के मीडिया प्रभारी प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद समेंत इंडी गठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं को निमंत्रित किया गया है. पूर्णिया की सभा में राहुल गांधी के साथ नीतीश कुमार, लालू प्रसाद सम्मलित होंगे.मिश्रा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल की सभा में माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य समेत वामपंथी दलों के नेताओं ने भी शिरकत होने की सहमति दे दी है.