रेल यात्रियों का सामान झपट्टा मारकर भागनेवाले अंतरराज्यीय गिरोह को रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूट के लिए एक ही पैटर्न ने पुलिस को दिया बड़ा सुराग


PATNA : ट्रेनों में लगातार यात्रियों से हो रही लूटपाट की घटनाओं के कारण चिंतित रेल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रेल पुलिस ने ट्रेनों में झपट्टा मारकर लोगों का सामान छिननेवाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच अपराधियों को पकड़ा है। जिनके पास गहने, नगदी और मोबाइल फोन बरामद किये गए है। 

तीन दिन दिन पहले दिया बड़ी घटना को अंजाम

बताया गया कि गया-डीडीयू रेलखंड पर बीते 30 मई को जाखिम स्टेशन के पास आसनसोल मुंबई स्पेशल में लूट की घटना हुई थी। इस दौरान यात्रियों के गले से सोने की चेन,पर्स, मोबाइल आदि सामानों का झपट्टा मारकर लूट कर फरार हो गए थे। जिसमें कार्रवाई के लिए गया रेल पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। जिसमें सबसे पहले गिरोह के काम करने के तरीकों की पड़ताल की गई तो 2022 में दुरंतो एक्सप्रेस और इसी साल मार्च में भगत की कोठी-कामख्या एक्सप्रेस में इसी तरीके से वारदात को अंजाम देने की जानकारी मिली। 

टेहटा से हुई गिरफ्तारी

इसी दौरान जांच टीम को जानकारी मिली कि टेहटा रेलवे स्टेशन के पास पाँच की संख्या में अपराधी ट्रेन में घटना करने का योजना बना रहे है। इस सूचना पर रेल पुलिस पटना द्वारा घेराबंदी किया था। जहां से पांचो को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान 01. कुंदन कुमार पिता रामनाथ राय, सा.-बरियारपुर, बामा-बख्तियारपुर, जिला-पटना। 02. रितेश राज पिता-दिलीप चौधरी, सा.-देहटा, जिला-जहानाबाद। 03 आकाश कुमार पिता-अनुज साथ, सा.-बख्तियारपुर गायत्री मंदिर के पारा, जिला-पटना। 04. विट्दु कुमार पिता-सतीश साह, सा.-देहटा, जिला-जहानाबाद। एवं 05. रौनक कुमार पिता-छोटे लाल सिंह, सा.-बरमसिया जेल के पास घनसर, बाबा-धनसर, जिला-धनबाद (झारखण्ड) को गिरफ्तार किया गया। 

पैसा कम होते ही फिर करते हैं लूट

पूछ-ताछ के क्रम में सभी ने बताया कि हमलोग मुख्य रूप हो रेल यात्रियों को ही निशाना बनाते है। इनका कार्य क्षेत्र मोकामा-बरौनी रेलखंड, मोकामा-पटना रेलखंड, पटना-गया रेलखंड, गया-धनबाद रेलखंड एवं गया-डीडीयू रेलखंड है। इन्होने बतलाया कि धनयाद रेल मंडल क्षेत्र में रहने-सहने एवं सारा सपोर्ट रौनक कुमार के द्वारा किया जाता है तथा गया-पटना रेलखंड में विट्दु कुमार के द्वारा एक किराये का मकान लेकर सभी अपराधियों का संरक्षण करने का काम करते है। लूट के पैसे से ये लोग मौज-मस्ती किया करते है। पैसा घटते पर पुनः पटना को अंजाम देने के लिये निकल जाते है। पूरे बिरोह का संचालन कुंदन कुमार एवं आकाश कुमार के द्वारा किया जाता है।

परिवार के लोग ही करते थे लूटपाट के लिए सपोर्ट

 जिसमें सबसे रोचक बात यह है कि कुंदन कि पित्य एवं इसके घर वाले ही इनलोगों को घटना करने के लिये उत्साहित करते है। ये सभी पूर्व के कई कांडों में जेल जा चुके है। तथा बिहार एवं झारखण्ड के विभिन्न रेल थानों में इनके विरूद्ध कांड दर्ज है। जिसमें ये सभी फरार चल रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध रेल बाना जहानाबाद कांड सं0-20/24, दिनांक-03.06.24, पाता-401/414/34 आ०८०वि० दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

REPORT - ANIL KUMAR