RJD ने कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम, विस की 58 सीटें लेना है तो ले वरना दूसरा रास्ता तलाशें....

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। राजद ने कांग्रेस को अल्टीमेटम दे दिया है की उन्हें 58 से अधिक सीटें नहीं दी जा सकती है। अगर उन्हें 58 सीट मंजूर नहीं है तो अपना रास्ता तलाशें। राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने स्पष्ट कर दिया है कि, कांग्रेस को  विधानसभा की 58 सीटों पर चुनाव लड़ना है तो लड़े, इसके साथ ही लोकसभा की एक सीट उन्हें दी जाएगी। 

अगर इतना मंजूर है तो ठीक, वरना अपना दूसरा रास्ता तलाशें।राजद प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस देश भर में चुनाव लड़ती है ।हम तो बिहार में ही मजबूती से लड़ते हैं।ऐसे में हमारा हक बनता है कि अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़े। वैसे भी बिहार में राजद के पास सबसे अधिक वोट है

 आगे उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस का नेचुरल एलायंस है और पुरानी सहयोगी है। लेकिन कांग्रेस को समझना चाहिए कि राजद अपने दम पर एनडीए को हराने में सक्षम है। ऐसे में RJd की तरफ से जो आफर है उसे स्वीकार करे और NDA को हराने में मजबूती से जुट जाए।