रालोजद प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को दिखाया आईना, कहा फंस गए नीतीश कुमार, लालू ने इशारों में राहुल को बता दिया दूल्हा

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कई मामलों को लेकर मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर निशाना साध है। उन्होंने कहा कि ढाई साल पहले मुख्यमंत्री खुद मुख्यमंत्री भी थे और अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। उन्होंने कहा था कि दोनों कम एक साथ संभव नही है। 2022 की शुरुआत से साफ दिख रहा है कि सरकारी काम से ज्यादा मुख्यमंत्री दूसरे कामों में रुचि ले रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में काम करते हुए मन नहीं लग रहा है। मुख्यमंत्री बिहार की जनता को भगवान के भरोसे छोड़कर पटना में पॉलिटिकल इवेंट करवा रहे हैं। उनकी रूचि सरकारी कामों में नहीं दिखती। राज्य में कहीं लूट हो रहा और सीएम का उसपर कोई जवाब नही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों को दबने न दिया जाए। जनता के सवालों को दबने नही देना चाहिए।

वहीं सुल्तानगंज और खगड़िया के बीच पुल गिरने वाले मामले में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, वहां हमारी पार्टी की टीम गई थी। इंजीनियर हेमंत के नेतृत्व में पार्टी की टीम गई थी। हेमंत ने बताया कि वहां का काम अनमने ढंग से किया जा रहा था। खानापूर्ति हो रही थी। एसपी सिंघला को ही सरकार के तरफ से ठेका मिला हुआ था। डिजाइन की गड़बड़ किया गया था। सरकार अपने लोगों को बचा रही है। आज कहीं किसी का नाम नहीं लिया जा रहा। एसपी सिंघाना को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। जब डिजाइन में फॉल्ट था तो पिलर गिरा था, आईआईटी रुड़की को जांच के लिए दिया गया था, जांच की रिपोर्ट भी नहीं आई और काम जारी था। जिन लोगों की अनुमति से पेमेंट हुआ उनका नाम तक नहीं आ रहा। हाईकोर्ट के जज की निगरानी में जांच होनी चाहिए। मजाक जैसा सब चल रहा। जांच के बाद बड़ी मिलीभगत सामने आएगा।

उन्होंने कहा कि, बिहार में कई प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है उसमें भी ऐसे लोगों का इन्वॉल्वमेंट होगा। नीतीश कुमार  अपनी दायित्व छोड़कर कहीं और ही ध्यान दे रहे है। जनता ने जो जवाबदेही दी है उसका निर्वहन करें मुख्यमंत्री। नीतीश भारत के पहले सीएम हैं जो अपना काम छोड़कर कहीं और लगे हुए है।

बता दें कि, विपक्षी पार्टियों की बैठक पर उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, सब नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप है। तो आरोप से बचने के लिए गठबंधन कर रहे है। जवाब तो देना ही चाहिए। लालू यादव जो कुछ कर रहे है वो अपने बेटा को सीएम बनने के लिए कर रहे है। नीतीश कुमार गलतफहमी में न रहें। लालू ने बता दिया था मीटिंग में ही की दुल्हा तो राहुल गांधी ही हैं। उसमे नीतीश कुमार कहां है? उन्होंने कहा कि, लालू यादव नीतीश कुमार को धकिया के जैसे भी उनको हटा दें। नीतीश कुमार फंस चुके हैं। उन्होंने कहा कि, दलदल में जायेगा तो फसिएगा ही। लालटेन ही तो दलदल है। बिजली की रौशनी छोड़कर मुख्यमंत्री ने लालटेन पकड़ा है। वहीं जदयू के कई सांसद और विधायक का जेडीयू छोड़ने पर कुशवाहा ने कहा कि, सब अपना मुहूर्त देख रहे हैं। समय आने पर सब जेडीयू छोड़कर आएंगे। कोई वहां नहीं रहना चाहता।