पूर्णिया पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, कहा 2024 में पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र में बनेगी सरकार

PURNEA : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी आज एक दिवसीय दौरे के तहत पूर्णिया पहुंचे। सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से पूर्णिया चूनापुर हवाई अड्डा पहुंचे। उसके बाद पूर्णिया के कला भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ और मखान की माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने यहां मौजूद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं मंडल पदाधिकारी मंडल मोर्चा पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रमुख को सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, एमएलसी दिलीप जायसवाल, पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका, बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि समेत कई नेता उनके साथ मंच पर मौजूद रहे।
भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार समेत जिले के नेताओं ने शॉल देकर उनका स्वागत किया। कला भवन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देख प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी खासे उत्साहित दिखे। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्णिया के नगर निगम के डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता, कांग्रेस नेता भोला साह समेत कई लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार के सभी 40 सीटों पर विजय हासिल कर महागठबंधन को बिहार से खात्मा कर देंगे और फिर से 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
पूर्णिया से अंकित कुमार झा की रिपोर्ट