अवैध बालू खनन को लेकर अनुमंडल प्रशासन सख्त, गहन जांच अभियान चला कर बालू माफियाओं के विरुद्ध खोला मोर्चा

पटना- अवैध रूप से बालू खनन करने वाले माफियाओं के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है. बालू खनन में अवैध रूप से इस्तेमाल किए गए 5 ट्रक को जब्त करते हुए कड़ी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दिया है.

जानकारी के अनुसार पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल पदाधिकारी अमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में पालीगंज,दुल्हिन बाजार,बिक्रम अंचलाधिकारियों के साथ सम्बंधित सभी थाना के पुलिस , खनन विभाग के अभियंता और अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बालू की अवैध खनन, परिवहन, सोन नहर पर बने पुलों को क्षतिग्रस्त करने के विरूद्ध गहन जाँच अभियान चलाकर कार्रवाई करने शुरू कर दिया है.

बता दें जांच के दौरान बीते मंगलवार को अवैध रूप से बालू खनन में  संलिप्त पाए गए 5 ट्रक को जब्त कर ट्रक संचालकों के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दिया है.

पालिगंज  एसडीएम अमनप्रीत सिंह ने कहा कि कई दिनों लगातार खबरे आ रही थी कि बड़े पैमाने पर सोन नदी से बालू माफियाओं द्वारा बालू की अवैध रूप से खनन किया जा रहा है. जिसके आलोक में अनुमंडल प्रशासन ने अभियान चलाते हुए बालू माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई शुरू कर दिया है. इसी प्रकार आगे भी अभियान जारी रहेगा.

रिपोर्ट-अमलेश कुमार