महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, शादी के 20 दिन बाद ही ट्रेन से गिरकर गई जान , ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही थी बक्सर, मचा हड़कंप

PATNA: बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां ट्रेन से गिरकर संदिग्ध मौत हो गई। सबसे अहम बात ये है कि 20 दिन पहले ही मृतका की शादी हुई थी। शादी के बाद वो अपने काम पर वापस लौट रही थी। इसी बीच ट्रेन से कटकर युवती की मौत हो गई। 

दरअसल, पूरा मामला दानापुर रेल थाना के नेउरा-गांधी हाल्ट के पास का है। जहां संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन से गिरकर जीआरपी की महिला सिपाही सपना कुमारी (27) की मौत हो गई। वह बक्सर स्टेशन पर कार्यरत थी। 20 दिनों पहले उसकी शादी हुई थी। पुलिस कांड की छानबीन कर रही है।  

मृत सिपाही सपना के भाई प्रीतम ने बताया कि बीते 14 जुलाई को ही उसकी शादी धनबाद निवासी सीआरपीएफ में कार्यरत राहुल कुमार से हुई थी। शादी से लौटकर सपना रविवार की सुबह करीब 12 बजे ड्यूटी ज्वाईन करने के लिए घर से निकली थी। दानापुर रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन पकड़ कर वह बक्सर जा रही थी। 

इसी बीच परिवार वालों के मोबाइल पर सपना के बक्सर नहीं पहुंचने का फोन आया। जिसके बाद परिजनों ने सिपाही के मोबाइल पर कई बार फोन किए। लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। मोबाइल ट्रेस करने पर पता चला कि महिला की लोकेशन गांधी हॉल्ट के पास है। जिसके बाद दानापुर जीआरपी से संपर्क किया गया तो गांधी हॉल्ट के पास महिला के मृत होने की जानकारी मिली। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।