औरंगाबाद में अपराधियों का आतंक ! 75 साल के किसान की गोली मारकर हत्या, पोते को लाठीयों से पीटा

AURANGABAD: बिहार में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। बेखौफ अपराधी आए दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला औरंगाबाद का है। जहां अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं किसान की हत्या की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दरअसल, यह घटना जिले के माली थाना क्षेत्र के बिसाही गांव का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार को एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी अनुसार अपराधियों ने दिन दहाड़े सुबह 8 बजे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक 75 वर्षीय जगदीश यादव है।
बता दें कि, परिजनों ने हत्या की सूचना थाना माली को दी। सूचना पर माली थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिए। वहीं पुलिस इस मामले की तलाशी कर रही है।
मिली जानकारी अनुसार, बिसाही गांव के जगदीश यादव के विक्षिप्त पोते को गांव के ही शंकर यादव, अखिलेश यादव और हरी यादव लाठी से पीट रहे थे। इसी दौरान जगदीश पोते को बचाने के लिए दौड़े। तभी एक आरोपी हरि यादव ने राइफल लिए साथ में मौजूद गुड्डू यादव और पिंटू यादव को गोली मारने को बोला। इसके बाद जगदीश यादव भागने लगे। लेकिन पीछे से उन्हें गुड्डू यादव ने गोली मार दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।