BIHAR NEWS : गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हाजत से हुआ फरार, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

VAISHALI : खबर वैशाली के भगवानपुर से है जहाँ पुलिस को चकमा देकर थाना से कैदी फरार हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कैदी पर राजापाकर थाने में गांजा तस्करी का मामला दर्ज था। जिसे भगवानपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि देर रात उसकी गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद शौच करने का बहाना बनाकर वह हाजत से निकला। 

इसी बीच अचानक कैदी चौकीदार को धक्का देकर भाग निकला। उन्होंने कहा की भगवानपुर थाने में लगे सीसीटीवी का फुटेज देखकर कार्रवाई की जायेगी। कैदी के धरपकड़ के लिये छापेमारी की जा रही है। उधर इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

बता दें की जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कल भी गाँव में शराब को लेकर छापेमारी करने गए पुलिसकर्मियों पर शराब माफिया ने हमला कर दिया था। इस घटना में 10 के करीब पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। हालाँकि इस घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी। 

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट