पटना में सोन नहर से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

पटना : बड़ी सोन नहर के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुआ है. पुलिस  युवक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवक की पहचान नहीं हो सकी है.

जानकारी के अनुसार पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय थाने क्षेत्र के भेड़ हरिया मोहमदपुर गांव के स्कूल के  पास बड़ी सोन नहर की चाट से युवक शव बरामद हुआ है.  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. 

स्थानीय लोगों के अनुसार मृत युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास है जो  पिंक कलर का हाफ टी शर्ट और काले रंग का पैंट पहने हुए है साथ गले में विवेकानंद का लोकेट पहने हुए है. 

पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है. 

रिपोर्ट- अमलेश कुमार