दहेज़ में 51 हज़ार रूपये नहीं मिलने पर ससुरालवालों ने की नवविवाहिता की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Samastipur: राज्य में नवविवाहिताओं की संदिग्ध मौत के कई मामले सामने आते रहते है। ताजा मामला समस्तीपुर का है। जहां दहजे के 51 हजार रुपए ना मिलने पर नवविवाहिता की हत्या कर दी गई है। इस मामले में विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर मृतिका की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की शव को श्मशान घाट से बरामद किया है। बताया जा रहा कि ससुराल वालों ने विवाहिता की शव को जलाने की कोशिश कर रहे थे।   

दरअसल, यह मामला जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत डढ़िया पोखरी हाजीगंज गांव की है। जहां एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई है। मृतिका की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के डढ़िया पोखरी हाजीगंज निवासी संतोष राम की पत्नी अंजली कुमारी है। अंजली पटोरी जिले धनुखि वसंत के लक्ष्मी राम की पुत्री थी। उसकी शादी एक वर्ष पूर्व संतोष राम से हुई थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चकमेहसी पुलिस ने श्मशान घाट से विवाहिता के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है।

बता दें कि, घटना को लेकर मृतिका की मां सुशीला देवी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी एक वर्ष पहले हुए थी। दहेज का 51 हजार रुपए बकाया था। जिसे ससुराल वालों को द्वारा पिछले दो महीने से मांगा जा रहा था। वहीं मृतिका के मायके वाले कर्ज में डूबे रहने के कारण पैसे को नहीं दे पा रहे थे। सुशीला देवी ने बताया कि, दहेज के पैसे नहीं देने पर ससुराल वाले उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे थे। 4 जुलाई को फोन पर बताया गया कि उनकी बेटी की तबीयत काफी खराब है। इसकी सूचना पर जब वह बेटी के ससुराल पहुंची, तो अंजली की लाश पलंग पर पड़ी हुई थी। वहीं ससुराल वाले अंजली के शव को श्मशान घाट में ले जाकर दाह संस्कार की तैयारी करने लगे थे।

वहीं मृतिका के मायके वालों की मना करने के बाद भी सुसराल वालों ने शव को श्माशन घाट लेकर चले गए। जिसके बाद मायके वालों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को श्मशान घाट से बरामद किया है। फिलहाल ससुराल पक्ष वाले मौके से फरार हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि, मृतिका का पति बाहर रह कर काम कर रहा था। वहीं मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।