घरेलू गैस के बढ़ी कीमत करेगी होली को बेरंग, एनएसयूआई ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

BUXER : भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के बक्सर के जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार जी के नेतृत्व में वीर कुवर सिंह चौक के पास, घरेलु गैस और कमर्शियल गैस के मूल्य वृद्धि के  खिलाफ भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का पुतला दहन  व धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं मौके पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय सयोजक अनुराग राज त्रिवेदी ने मीडिया के सम्बोधन में इस बार होली बेरंग होली होगी....लोगो के घर पकवान तो छोड़िए प्रतिदिन की रोटी पर आफत बढ़ता जा रहा हैं। घरेलु गैस में 50₹ और कमर्शियल गैस के दामों में ₹350  की वृद्धि की गई जिससे गरीबों को निर्धनता की तरफ धकेला जा रहा है जिससे समाज में असमानता बढ़ेगी। आम जन जीवन बहुत प्रभावित होगा।

मोदी सरकार में महंगाई दर 6.5% जो मुद्रास्फीति 4% से ज्यादा है। मोदी सरकार पूंजीपतियों को सरकार है, जो लोकतंत्र के खिलाफ है। भुखमरी में हमारा स्थान 107 है और हम अपने पड़ोसी देशों से भी पीछे है। मोदी सरकार में बेरोजगारी दर 8% से ज्यादा है जबकि कांग्रेस की सरकार में 2% थी। जिससे हमारा आर्थिक प्रगति 4% से भी नीचे है। कांग्रेस की सरकार में आर्थिक प्रगति 9.5% थी जिसकी वजह से युवाओ के लिए रोजगार सुलभ था। 

जबकि मोदी सरकार में युवा धक्के खा रहे है। वहीं कार्यक्रम में मौजूद एनएसयूआई के जिला महासचिव व कार्यालय प्रभारी विशाल खरवार, एनएसयूआई जिला सचिव दीपक राय, यूथ कांग्रेस बक्सर विधानसभा अध्यक्ष शराफत हुसैन, यूथ कांग्रेस ब्रह्मपुर विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश राय, यूथ कांग्रेस राजपुर विधानसभा अध्यक्ष छोटू पाठक 

यूथ कांग्रेस डुमरांव विधानसभा अध्यक्ष नेहाल मंसूरी, एनएसयूआई जिला सचिव विक्की आर्य, एनएसयूआई जिला सचिव रिंकू गिरी, , दिलीप यादव, प्रेम राज, विनय ओझा, मोनू चौबे, कारण रजक, प्रकाश गिरी, प्रिंस, अर्जुन रजक, अभिषेक, दीपक, दीपांशु , अभय, आदित्या, टोनी, रुद्रा, विवेक, गोरे लाल, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के काफ़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।