शादी करने के नाम पर युवती से संबंध बनाकर धोखा देना युवक को पड़ा भारी, पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने जेल में डाला
HAJIPUR : शादी का प्रलोभन देकर एक लड़की से अवैध तरह से शारीरिक संबंध बनाने वाले एक आरोपी को महुआ थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ़्तार अभियुक्त तिसिऔता थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर नारायण वार्ड न0-13 निवासी मिथलेश राय का पुत्र सुजीत कुमार बताया गया है।
इस संबंध में पीड़िता द्वारा 02 जून को महुआ थाना की पुलिस को एक आवेदन दिया था। पुलिस को पीड़िता के द्वारा बताया गया कि उनके साथ सुजीत कुमार के द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया गया है। अब उसके द्वारा शादी करने से इंकार किया जा रहा है। इस संबंध में अभियुक्त सुजीत कुमार के परिवार वालों के द्वारा पीड़िता के साथ गाली-ग्लौज किया जा रहा है।
घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए महुआ थाना कांड सं0-415/24, धारा-376/504/506/34 भा०द०वि० दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घटना के प्राथमिकी अभियुक्त सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
इस संबंध में वैशाली पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शादी का झांसा देकर एक युवक के द्वारा लड़की से शारीरिक संबंध बनाने मामले में प्राथमिक की दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया है।