बांका में पारिवारिक कलह से परेशान विवाहिता ने की खुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

बांका में पारिवारिक कलह से परेशान विवाहिता ने की खुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

BANKA: बांका में पारिवारिक कलह के कारण एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना सोमवार संध्या की है।

मिली जानकारी अनुसार बांका के रजौन प्रखंड अंतर्गत परघड़ी-लकड़ा पंचायत के चकपारसी गांव में पारिवारिक कलह के कारण एक महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान चकपरासी गांव निवासी केशव यादव की 30 वर्षीय पत्नी नूतन देवी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है मृतिका मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। जिसके कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय नूतन देवी अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी। काफी देर होने के बाद जब महिला अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो घरवाले कमरे के अंदर गए तो फांसी के फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल पड़ी। जिसे देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। इसके बाद घटना की सूचना रजौन पुलिस को दी गई।

घटना के बाद अपर थानाध्यक्ष रामाकांत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर घरवालों के सहयोग से फंदे पर लटके शव को नीचे उतारा। इसके बाद मामले की जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में मृतका के पति के बयान पर यूडी केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।