बिहार की सियासत पर वीआईपी की नजर, सही समय पर लेंगे फैसला, SSP से मिलने पहुंचे सहनी ने कर दिया सब क्लियर

MUZAFFAPRUR : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज मुजफ्फरपुर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने कुढ़नी विधानसभा के मनियारी थाना अंतर्गत वीआईपी पार्टी के पंचायत अध्यक्ष अर्जुन सहनी पर झूठे केस और उनकी लड़की को बर्बरता से थाना द्वारा पिटाई और प्रमोद सहनी पर मनियारी थाना पुलिस द्वारा झूठे SC ST केस में फँसाये जाने को लेकर मुजफ्फरपुर  SSP से मिले।

 एसएसपी से मिलने के बाद उन्होंने पीड़ित परिवारो से मुलाकात भी की। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा करते उन्होंने एसएसपी से मुलाकात के दौरान मिले आश्वासन की जानकारी देते हुए कहा कि एसएसपी ने आश्वस्त किया है कि मामले की जांच कराकर जो भी विधि सम्मत कारवाई होगी की जाएगी।

पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि हमलोगों की नजर बिहार के राजनीतिक हलचल पर है और जो भी बिहार के हित में फैसला होगा वह सही समय पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति है।