मिट्टी से बने घर की दीवार गिरी, मलबे के नीचे दबकर दादी-पोती की हुई मौत

MUNGER : मुंगेर जिले के बीते सोमवार को मिट्टी से बने घर की दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दादी-पोती की हो गई। यह दर्दनाक हादसा हवेली खड़गपुर नगर परिषद के राजगंज की है। बताया गया कि जब यह हादसा हुआ, उस समय दोनों खाना खा रहे थे। तभी दीवार का पूरा मलबा उनके ऊपर गिर गया। जिससे दोनों की मौत हो गयी। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया
हवेली खड़गपुर नगर परिषद के राजगंज नहर के समीप गरीब साह का मिट्टी का बना घर है, जहां सोमवार को उसकी 50 वर्षीय पत्नी रेखा देवी अपनी पांच वर्षीय पोती अनंत कुमार साह की बेटी स्वाति कुमारी के साथ खाना खाने के लिए बैठी थी इसी दौरान अचानक मिट्टी की दीवार दोनों के ऊपर आ गिरी। इससे दादी और पोती की मौत मलबे में दबकर हो गयी।
मलबे में दबे शव को निकाला गया
जिस जगह रेखा देवी का घर है, उस जगह दूसरा कोई घर न होने के कारण दीवार गिरने के बाद घर में अन्य परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने मलबे के अंदर दबी दादी व पोती को बाहर निकाला, लेकिन तबतक दोनों की मौत हो गयी थी। दादी और पोती की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
मजदूरी कर करते थे गुजारा
मृतका रेखा देवी के पति गरीब साह और उनका पुत्र अनंत साह और उसकी पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गरीबी की वजह से रेखा देवी का परिवार राजगंज स्थित राईस मील के पीछे नहर पर मिट्टी का झोपड़ीनुमा घर बनाकर रहती थी। उसको पांच पुत्र और चार पुत्री है।