माफिया अतीक अहमद की कब्र पर फूट-फूटकर रोया कांग्रेस का वार्ड पार्षद प्रत्याशी, शहीद बताकर की भारत रत्न देने की मांग

N4N DESK : बीते 15 अप्रैल को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में माफिया अतीक अहमद की तीन युवकों ने मीडिया और पुलिस के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस लगातार इस मामले को हर एंगल से तलाश कर रही है। वहीँ इस घटना को लेकर पूरे देश में सियासी घमासान मचा हुआ है। पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। विपक्ष इसे कानून व्यवस्था का मामला बता रहा है।
वहीँ सत्ता पक्ष के लोग दोषियों पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स माफिया अतीक अहमद के कब्र पर फफक फफक कर रोता नजर आ रहा है। उसनें कब्र पर तिरंगा झंडा भी लगा दिया। साथ ही शख्स अतीक के भाई और बेटे के कब्र पर भी जाकर रोता रहा। पूछे जाने पर उसने बताया की वह अतीक अहमद को इन्साफ दिलाकर रहेगा। अतीक को शहीद बताते हुए उसने कहा की उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।
उसने कहा की जब मुलायम सिंह यादव को पदम् विभूषण मिल सकता है तो अतीक को भारत रत्न क्यों नहीं मिल सकता। उसने अपनी शहादत दी है। उसने कहा की अतीक का योगी सरकार ने मर्डर कराया है। इसलिए मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। उसने कहा की हत्या के बाद अतीक अहमद को सम्मान नहीं दिया गया। उसे तिरंगा देना चाहिए था।
बताया जा रहा है राजकुमार सिंह उर्फ रज्जू भैया कांग्रेस पार्टी के पुराने नेता हैं। जो प्रयागराज नगर निगम के वार्ड नंबर 43 साउथ मलाका से कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार के इस विवादित बयान को आधार बनाते हुए यूपी पुलिस ने उनपर कार्रवाई भी की है। उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठाया गया।