बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Arrah Crime - भोजपुर में दो दिन से लापता दोस्तों का आहर में मिला शव, परिजनों ने कहा -स्कूल के झगड़े में की गई हत्या

Bodies of two missing youths found in Arrah

ARA - बिहार के भोजपुर में दो दिन से लापता दो दोस्तों का शव आहर से बरामद किया गया है। दोनों के शव की जांच करने पर उनके पॉकेट से फाइटर और गांजा काटनेवाला कटर बरामद किया गया है। साथ ही आहर से 100 मीटर की दूरी पर उनकी बाइक भी लावारिस हालत में मिली है।  परिजनों ने साजिश के तहत उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र चवरिया गांव की है। बताया गया कि दोनों दोस्तों के बुलाने पर विजयादशमी के मेले में घूमने गए थे। मृतकों की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के खरचैया गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के 17 वर्षीय बेटे आदर्श कुमार उर्फ रजनीश और संदेश थाना क्षेत्र के बरतियर गांव निवासी रिटायर्ड आर्मी जवान संतोष कुमार राय के 25 वर्षीय बेटे रौशन कुमार और के रूप में की गई है।

मां ने कहा स्कूल में मिली थी धमकी

आदर्श की मां ने कहा कि आखिरी बार बेटे से बात हुई तो एकवारी गांव में था, वो नक्सलियों का इलाका है। मैंने उससे कहा था कि वो गलत जगह चला गया है, तुरंत वापस आ जाए। 

उसके साथ उसका दोस्त रौशन भी था, प्रकाश से मिलने गया था। स्कूल में उसका एक लड़के से झगड़ा हुआ था। वो भी उन लोगों का ही दोस्त है। वो लड़का उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। 3-4 माह पहले भी कहा था कि जहां दिखोगे वहीं मार देंगे।

स्कूल का झगड़ा बना वजह

आशंका है कि स्कूल के झगड़े में ही दोनों की हत्या हुई होगी। वहीं, दोनों शव के चेहरे फुले हुए थे। लड़कों के नाक और मुंह से खून भी निकल रहा था। साथ ही सिर पर गहरे चोट के निशान थे।



Editor's Picks