बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : औरंगाबाद में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से किशोर की हुई मौत, मुंगेर में सड़क हादसे में महिला समेत में दो की गयी जान

सड़क हादसे में गयी जान

AURANGABAD :  औरंगाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करहरा गांव के समीप की है। जहाँ ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। वही इस घटना में एक किशोर घायल  भी बताया जा रहा है। मृतक की पहचान गया जिला के वजीरगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव के देवेंद्र सिंह के 16 वर्षीय पुत्र अमित राज के रूप में की गई है। मृतक किशोर अमित राज अपनी मां के साथ औरंगाबाद शहर के नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर सूर्य मंदिर के समीप एक भाड़े के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। वह प्रत्येक रविवार को पूजन करने देव सूर्य मंदिर में जाता था। आज भी वह मंदिर जाकर दर्शन कर लौट रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ सालों से मृतक किशोर अपने छोटे भाई के साथ औरंगाबाद में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मृतक किशोर के पिता देवेंद्र सिंह दिल्ली के एक निजी कंपनी में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली से वह औरंगाबाद के लिए निकल पड़े। मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रत्येक रविवार को अमित (मृतक) भगवान सूर्य की पूजा करता था। इसी को लेकर रविवार की सुबह औरंगाबाद के बगल के ही एक दोस्त को साथ लेकर देव सूर्य मंदिर गया। वहां पूजन करने के बाद वापस घर औरंगाबाद आ रहा था। 

इसी बीच मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करहरा गांव के समीप अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गयी। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दूसरा युवक गंभीर स्थिति में रहने के कारण उसका नाम पता नहीं चल पाया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव कों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल भेज दिया है। वहीं घायल का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जिनकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।

मुंगेर में आज सड़क हादसे का दिन रहा। जहां एक ओर श्री कृष्णा सेतु पुल पर सड़क दुर्घटना में पटेल नगर लखीसराय के रहने वाले जितेंद्र कुमार के पुत्र राज गुप्ता की मौत हो गई। जिसे पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। वही दूसरी और हेमजापुर थाना अंतर्गत सुंदरपुर में सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। इन हादसों में चार लोगों घायल भी हो गए। जिसमे से गंभीर रूप से घायल मरीज को बेहतर इलाज के लिय हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर और मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Editor's Picks