BANKA CRIME NEWS : बांका में अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

BANKA CRIME NEWS : बांका में महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी है। हालाँकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है...पढिये आगे

BANKA CRIME NEWS  : बांका में अज्ञात महिला का शव मिलने से फै

BANKA : बांका में बुधवार को फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र अंतर्गत जतकुटिया जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। महिला की उम्र 30 बर्ष से अधिक बताई जा रही है। महिला के चेहरा को पत्थर से मार कर चूर कर दिया गया है ।

बता दे की महिला के बाएं हाथ पर पूनम लिखा हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। शव के पहचान के लिए  पुलिस स्थानीय ग्रामीणों से जांच पड़ताल कर रही है ।आसपास के गांव चौडांड़ , भुड़कुड़िया, जतकुटिया एवं अन्य गांव के वासियों की मानें तो उक्त शव किसी स्थानीय महिला का नहीं है किसी ने महिला की हत्या कर दूर जंगल मे फेंक दिया है। 

वहीँ थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझ जाएगी।

Nsmch
NIHER

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट