BANKA CRIME - बांका में 2000 कावंरियों की झुंड में घुसी स्कॉर्पियो ने कईयों को रौंदा, चार की मौत, घायलों की गिनती में जुटा प्रशासन, आक्रोशितों ने 112 डायल की गाड़ी फूंकी

BANKA CRIME - BANKA CRIME - बांका के के फूलीडूमर थाना के नगरडीह गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कांवरियों के झुंड में घुस गया और कांवरियों को कुचल दिया. जिसमें 4 कांवरियों की मौत हो गई है. वहीं दो दर्जन से अधिक घायल बताए गए हैं।

TRUCK ACCIDENT IN BANKA

BANKA - BANKA - बड़ी खबर बांका से सामने आई है। जहां सुल्तानगंज से लौट रहे दो हजार कांवरियों की झुंड में बेकाबू स्कॉर्पियो घुस गई। इस हादसे में चार कावरियों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं घायलों की संख्या कितनी है. इसकी अभी गिनती नहीं की जा सकी है। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम सभी घायलों को बांका अस्पताल भेजा है।न से अधिक कांवरियों के जख्मी होने की बात कही जा रही है।

घटना जिले के फूलीडूमर थाना के नगरडीह गांव की बताई जा रही है। जहां बताया गया कि  सुल्तानगंज से जल लेकर कांवरियों का झुंड गौर नाथ महादेव मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान वहां तेज रफ्तार ट्रक कांवरियों की झुंड में घुस गया और कई कांवरियों को रौंद दिया। जिसके बाद मौके पर चारों तरफ खून ही पसरा था। हादसे में चार कांवरियों की मौत हो गई। जबकि दो दर्जन से अधिक कांवरियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

NIHER

वहीं दूसरी तरफ गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुची डायल 112 की गाड़ी को फूंक दिया। पुलिस आक्रोशितों को समझाने की कोशिश में जुटी है। 

Nsmch

मृतकों के नाम

राम चरण तांती /रामचंद्र पुर  इटहरी अमरपुर

ललिता देवी/अर्जुन यादव

मोहनपुर रजौन

सुमित्रा देवी/दिनेश यादव मोहनपुर रजौन

चूल्हो देवी उर्फ मनु देवी/अरुण पासवान

मोहनपुर रजौ


REPORT  CHANDRASHEKHER BHAGAT