Bihar News : ओबरा में 'यदुवंशी जनसंवाद': विधायक प्रकाश चंद्रा ने गिनाए काम, कहा- जात-पात से ऊपर उठकर करेंगे विकास

Bihar News : औरंगाबाद जिले के ओबरा विधानसभा क्षेत्र में जातीय गोलबंदी और विरोध की अफवाहों को खारिज करने के उद्देश्य से 'यदुवंशी जनसंवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया......पढ़िए आगे

Bihar News : ओबरा में 'यदुवंशी जनसंवाद': विधायक प्रकाश चंद्र
यदुवंशी जनसंवाद का आयोजन - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : औरंगाबाद के ओबरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक के प्रति यादव समाज में फैल रहे विरोध को लेकर आज ओबरा विधायक प्रकाशचन्द्रा ने दाउदनगर के एक निजी बीएड कॉलेज में यदुवंशी जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों यदुवंशी  समाज के लोगो ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में आये ओबरा के पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वही विधायक के द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभा में आए सभी लोगो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 

वहीँ विधायक ने इस संवाद के दौरान अपने संबोधन में कहा कि इस यदुवंशी जन संवाद का आयोजन इसलिए किया गया है कि कुछ लोगों के द्वारा समाज में यह अफवाहे फैलाया जा रहा है कि ओबरा विधायक  के द्वारा जात पात की राजनीतिक की जा रहा है। खास करके यादव समाज को टारगेट किया जा रहा है। इस तरह के अफवाह यादव समाज में फैलाया जा रहा है, जिसको लेकर आज हमने यह संवाद का आयोजन किया है। ताकि आप सबों से सीधा संवाद किया जा सके। उन्होंने उपस्थित यदुवंशी समाज के लोगो से कहा कि आज इस संवाद में आप सभी हमारे गार्जियन तथा भाई बंधु जुटे हुए है। अगर हमसे जाने अनजाने में कोई ठेस पहुंचा हो तो माफ करेंगे और आज इस भरी सभा में मेरे कमियों को उजागर करेंगे। ताकि हम उस कमियों में सुधार ला सके। जिसपर कई वक्ताओं ने अपना अपना विचार रखा। लेकिन सभी का विचार जो निकल कर सामने आया वह हैरान कर देनेवाला था। 

दूरदराज गांवों से चलकर आए वक्ताओं ने बताया कि जबसे ओबरा विधानसभा में चुनाव होना शुरू हुआ है तो यह दूसरा नेता है जो सभी समाज के लोगो को साथ लेकर चलते है। पहला नेता रामबिलास बाबू थे जो सभी समाज के लोगो को एक सूत्र में बांध कर चलने का काम किया था और उनके चले जाने के कई दशक बाद एक बार फिर ओबरा विधानसभा के जनता को एक  समाजवादी विधायक मिला है, जो सभी जाति का सम्मान देता है। यही कारण है कि सभी समुदाय तथा सभी जाति का जनादेश इन्हें प्राप्त हुआ और जीत दर्ज करने में कामयाबी मिला है। वही कुछ लोगों ने रामबिलास बाबू  के कृति को दुहराते हुए कहा की रामविलास बाबू दाउदनगर को अनुमंडल बनवाया था। आपसे हमें उम्मीद  है कि आप दाउदनगर को जिला बनवाने का काम करेगे। वही कुछ लोगों ने जिला मुख्यालय में रामबिलास बाबू के प्रतिमा बैठाने  का  मांग किया है। 

वही ओबरा विधायक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि कुछ लोगों के द्वारा समाज में राजनीतिक रोटियां सेकने के नियत से जात पात का हवा देने का काम किया जा रहा हैं, और हमें यादव समाज का विरोधी बताया जा रहा। लेकिन आज मैं सभी को स्वस्थ कर देना चाहूंगा कि जिस तरह से सारे समाज ने मिलकर हमें जो मुकाम तक पहुंचाया है और सम्मान दिलवाने का काम किया  है। मैं इस उपकार को आजीवन नहीं भूलूंगा और जात पात से ऊपर उठकर  सभी लोगो को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करता रहूंगा। अगर कुछ लोग इसे गलत समझते है तो समझते रहे। मै बार बार जात पात से ऊपर उठ एक सुंदर समाज बनाने का प्रयास करता रहूंगा। वही उन्होंने यदुवंशी जन संवाद,प्रतीक वर्ष करने का घोषणा भी किया है।

दीनानाथ की रिपोर्ट