बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bhagalpur News- भागलपुर में महिला से दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने की गला दबाकर हत्या, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Bhagalpur News-भागलपुर में एक महिला से दुष्कर्म करने के बाद 500 मीटर तक घसीटने के बाद बगीचे में ले जाकर गला घोट कर उसकी हत्या कर दी गई। मामला जिले के सबौर थाना क्षेत्र का है। जहां पर महिला की लाश बरामद हुई। इस घटना को लेकर लोगों ने आशंका जताई है कि

 महिला की लाश बरामद
महिला की लाश बरामद - फोटो : बालमुकुंद

Bhagalpur News - भागलपुर में एक महिला से दुष्कर्म करने के बाद 500 मीटर तक घसीटने के बाद बगीचे में ले जाकर गला घोट कर उसकी हत्या कर दी गई। मामला जिले के सबौर थाना क्षेत्र का है। जहां पर महिला की लाश बरामद हुई। इस घटना को लेकर लोगों ने आशंका जताई है कि पहले उनके साथ रेप की गई है। उसके बाद उसे कई सौ मीटर तक घसीटा गया है और फिर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी गई है।

 महिला के गले पर जख्म का निशान है। जबकि नाक से ब्लड बह रहा है। स्थानीय लोग जब सुबह शौच करने के लिए बगीचा पहुंचे तो महिला का लाश पड़ा हुआ था। महिला के पैर में चप्पल नहीं थे एक हाथ में चूड़ी नहीं था। घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर चप्पल था।  तो 200 मीटर की दूरी पर चूड़ी का टूटा हुआ अवशेष। लोगों ने इससे अंदाजा लगाया है कि करीब 500 मीटर तक उनको घसीटा गया है। बाद में बगीचा ले आकर गला घोटा गया है और इसकी हत्या कर दी गई है । 

अभी तक मृत  महिला की पहचान नहीं हो पाई है। लोगों ने घटना की जानकारी सूचना के बाद डायल 112 की टीम  को दी। इस घटना को सुलझाने में सबौर थाना और लोदीपुर थाना की पुलिस जुटी हुई है। हालांकि अभी तक शव  की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों के बीच चर्चा है कि उक्त महिला सेक्स वर्कर है।  जहां पर महिला का डेड बॉडी मिला है उनके आसपास कंडोम के कई पैकेट पड़े हुए हैं। लोगों ने यह भी बताया कि उक्त बगीचा रेड लाइट एरिया वाला बगीचा है। यहां पर रात होते ही बाजार सजने लगती है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।


भागलपुर से बालमुकुंद की रिपोर्ट 

Editor's Picks