Railway News : मध्य रेलवे के महाप्रबंधक विजय कुमार का आकस्मिक निधन, 56 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से हुई मौत

Railway News : मध्य रेलवे के महाप्रबंधक विजय कुमार का 56 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Railway News : मध्य रेलवे के महाप्रबंधक विजय कुमार का आकस्मि
जीएम की मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N DESK : मध्य रेलवे (Central Railway) के महाप्रबंधक (GM) विजय कुमार (56) का मंगलवार तड़के मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पूरे भारतीय रेलवे परिवार और प्रशासनिक गलियारों में गहरा शोक व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उन्हें दक्षिण मुंबई के जसलोक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी सांसें अस्पताल पहुँचने से पहले ही थम चुकी थीं।

विजय कुमार 1988 बैच के इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मेकैनिकल इंजीनियर्स (IRSME) अधिकारी थे, जिन्होंने भारतीय रेलवे को 35 वर्षों से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने इसी साल 1 अक्टूबर को मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार संभाला था। 

अपने छोटे से कार्यकाल में भी उन्होंने अपनी असाधारण कार्यकुशलता, मजबूत नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमताओं का बेहतरीन परिचय दिया। सहकर्मी उन्हें एक सक्षम प्रशासक, विनम्र व्यक्तित्व और प्रेरणादायी लीडर के रूप में याद कर रहे हैं।

मध्य रेलवे के शीर्ष पद पर आने से पहले, विजय कुमार ने उत्तर-पश्चिम रेलवे, रेलवे बोर्ड, उत्तर रेलवे और महत्वपूर्ण अनुसंधान, डिजाइन एवं मानक संगठन (RDSO) जैसे प्रमुख विभागों में अपनी सेवाएं दी थीं। उनके मार्गदर्शन में कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को नई गति मिली थी। रेलवे परिवार ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके विशाल अनुभव और उत्कृष्ट नेतृत्व कौशल के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।