Bihar weather:बिहार में एक साथ चार मौसमी सिस्टम सक्रिय, 18 जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Bihar weather राज्य के ऊपर और आसपास के क्षेत्रों में एक साथ चार प्रमुख मौसमी प्रणाली पूरी तरह से सक्रिय हैं। इन मजबूत प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव के कारण आने वाले अगले सात दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी से अति भारी...

Bihar Weather
बिहार के 18 जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट- फोटो : Hiresh kumar

Bihar weather:बिहार के मौसम को लेकर मौसम विज्ञान विभाग , पटना ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय राज्य के ऊपर और आसपास के क्षेत्रों में एक साथ चार प्रमुख मौसमी प्रणाली पूरी तरह से सक्रिय हैं। इन मजबूत प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव के कारण आने वाले अगले सात दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी से अति भारी बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने आज यानी 24 जुलाई को राज्य के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। जिन प्रमुख जिलों को अलर्ट पर रखा गया है, उनमें शामिल हैं

मध्य व उत्तर बिहार पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सिवान, सारण और भोजपुर।

पूर्वी व सीमांचल क्षेत्र: पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा और सुपौल।

दक्षिण व अंग क्षेत्र: बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर और मुंगेर।

विशेष चेतावनी: इन जिलों में बारिश के साथ-साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और हवाएं चलने का अनुमान है।

प्रशासन और आम लोगों के लिए सतर्कता

चार-चार मौसमी सिस्टमों के एक साथ सक्रिय होने से नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और निचले इलाकों में जलजमाव का खतरा बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम और तेज आंधी के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास शरण न लें। किसानों को भी खेतों में जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की ताकीद की गई है। अगले सात दिनों तक बिहार में मानसून का यह विकराल रूप देखने को मिल सकता है।