Rape case - शादी का झांसा देकर सात साल तक सहायक आयुक्त ने युवती से किया दुष्कर्म, मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान, केस दर्ज

Rape case - शादी का झांसा देकर विवाहित महिला से सहायक आयुक्त ने सात साल तक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव दिया तो अपनाने से इनकार कर दिया।

Rape case - शादी का झांसा देकर सात साल तक सहायक आयुक्त ने यु

N4N Desk - अपने पद का फायदा उठाकर सात साल तक सहायक आयुक्त ने एक युवती से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने तीन बार युवती का गर्भपात भी कराया। महिला का आरोप है कि अधिकारी ने प्यार के जाल में फंसाया और शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाए।

मामला छत्तीसगढ़ के बीजापुर से जुड़ा है. जहां ट्राइबल विभाग के सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के खिलाफ रेप केस हुआ है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला दंतेवाड़ा जिले के गीदम इलाके की रहने वाली है। वो शादीशुदा है। लेकिन पति के साथ रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे थे। इसलिए उससे अलग रह रही थी। 

जब सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह दंतेवाड़ा में पोस्टेड थे, तब उनसे महिला की किसी माध्यम से पहचान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई। मिलना-जुलना हुआ। दोस्ती प्यार में बदली। दोनों के बीच रिश्ते गहरे हो गए। 

आनंदजी सिंह भी पहले से ही शादीशुदा हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि, आनंदजी सिंह ने उनसे कहा था कि शादी करूंगा। ये वादा कर साल 2018 से 2025 तक लगातार शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी के लिए कहा तो मना कर दिए। जिसके बाद महिला ने 26 मई 2025 को इसकी लिखित शिकायत गीदम पुलिस से की है।

केस दर्ज होने के बाद पुलिस कर रही जांच

 इस मामले में गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने कहा कि, महिला की लिखित शिकायत के आधार पर तुरंत FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, दंतेवाड़ा जिले के ASP आरके बर्मन ने कहा कि, विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ BNS 64(1) और 351(2) धारा लगाई गई है।

वहीं, हमने आनंदजी सिंह का भी पक्ष जानने उन्हें कॉल किया, लेकिन उनका फोन बंद आया। वे अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।